जर्नल के बारे में
ग्रंथालय विज्ञान हिन्दी भाषा में ग्रंथालय एवं सूचना विज्ञान विषय की एकमात्र पत्रिका है, जिसका प्रकाशन पिछले 56 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। पूर्व में यह पत्रिका वर्ष में एक अंक के रूप में तथा 2021 से वर्ष में दो अंक (जनवरी–जून एवं जुलाई–दिसम्बर) के रूप में प्रकाशित की जा रही है।
प्रथम अंक (जनवरी–जून) हेतु प्रतिवर्ष फरवरी के अंत तक तथा द्वितीय अंक (जुलाई–दिसम्बर) हेतु सितम्बर के अंत तक ग्रंथालय विज्ञान के विद्वान लेखकों एवं शोध छात्रों से लेख आमंत्रित हैं।
लेख प्रकाशन हेतु कोई शुल्क नहीं है, तथापि प्रत्येक लेखक को पत्रिका की वार्षिक सदस्यता शुल्क ₹1000/- देना आवश्यक है, जिसके अंतर्गत लेखक को पत्रिका के दोनों अंक प्राप्त होंगे।
ग्रंथालय विज्ञान पत्रिका में केवल हिन्दी भाषा के लेख प्रकाशित किए जाते हैं। प्रारम्भ में लेख की टाइप की हुई प्रति भेजें तथा संशोधन के पश्चात टाइप की हुई एवं सॉफ्ट कॉपी दोनों MS Word में भेजें।
फ़ॉन्ट –
हिन्दी: Kruti Dev, Font Size 12
अंग्रेज़ी: Times New Roman, Font Size 10
लेख में पुस्तक, पुस्तकालय, पुस्तकालय विज्ञान, पुस्तकालयाध्यक्ष आदि शब्दों के स्थान पर क्रमशः
ग्रंथ, ग्रंथालय, ग्रंथालय विज्ञान, ग्रंथालयाध्यक्ष शब्दावली का ही प्रयोग करें।
तकनीकी शब्द हिन्दी एवं अंग्रेज़ी दोनों में दें।
परिभाषाएँ हिन्दी में तथा फुटनोट अंग्रेज़ी में दें।
लेख का शीर्षक (Title)
हिन्दी में: 13 पॉइंट
अंग्रेज़ी में: 12 पॉइंट (Black)
लेख में लेखक/लेखकों का नाम शीर्षक के नीचे दाईं ओर लिखें।
सार (Abstract) हेतु 5–6 पंक्तियों का स्थान खाली छोड़ें। सार संपादक मंडल द्वारा दिया जाएगा।
लेखक की 1.5 इंच की फोटो बाईं ओर तथा उसके साथ लेखक का नाम, पदनाम, पूरा पता, पिन कोड, मोबाइल नंबर एवं ई-मेल अंकित करें।
उदाहरण
डॉ. भव नाथ पाण्डेय
संकायाध्यक्ष (Dean)
ग्रंथालय एवं सूचना विज्ञान विभाग
पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा (पंजाब) – 151401
मोबाइल: 9928534006
ई-मेल: bhawpandey@gmail.com
लेख के अंत में ग्रंथसूची (Bibliography) रंगनाथन कृत CCC के अनुसार दें।
लेखक का सरनेम Capital Letters में
व्यक्तिगत नाम कोष्ठक में
शीर्षक के बाद कोलन (:)
पत्रिकाओं के नाम Underline करें
उदाहरण
SHARMA (Ravi Kumar) : Comparative Study between Omeka, D Space and E-Print. Bombay, Modern Publisher, 2019.
HANDA (Sumeet Kumar) and BHATT (Kishor) : Open Source Software applications in libraries. Delhi, Es Es Publication, 2015.
GUPTA (Rakesh Kumar) : Free/Open Source Software for library and information management.
International Journal, 12, December 2010, 51–60.
संपादक
ग्रंथालय विज्ञान